सतनाली मंडी। माधोगढ़ पुलिस ने रात को राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले की ओर से आ रहे भेड़ बकरियों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा। ट्रकों में भेड़ बकरियों को ठूंस-ठूंस कर भर रखा था। जांच करने पर दोनों ट्रकों में 300-300 भेड़ बकरियां मिली। पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
शुक्रवार रात्रि माधोगढ़ चौकी को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दो ट्रकों में भेड़ बकरियां भरी हुई हैं और उनको चेक किया। नाकाबंदी के दौरान माधोगढ़ चौकी पुलिस से कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर सतनाली की ओर से आ रहे ट्रकों को रुकवाया। जब दोनों ट्रंकों की जांच की तो उनमें भेड़-बकरियों को ठूंस-ठूंसकर कर भर रखा था।
पुलिस ने ट्रकों में भरी भेड़-बकरियों की गिनती की तो एक ट्रकों में 150 बकरी, 150 बकरी के बच्चे और दूसरे ट्रक में 150 बकरी, 150 भेड़ भरी हुई मिली। पुलिस ने ट्रकों के चालक अनीष, राजेंद्र और मालिक संदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।