नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूसनौता के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आशीष ने निजामपुर पुलिस ने पूर्व डीडीओ के खिलाफ स्कूल की अलमारी से सर्विस बुक निकालने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आशीष कुमार ने बताया कि वह रावमा विद्यालय मूसनौता में कार्यरत है। पूर्व डीडीओ नरेंद्र सिंह सांगवान विद्यालय से लगभग एक वर्ष से अनुपस्थित चल रहे थे। 30 अक्तूबर को करीब 2.20 बजे अचानक स्कूल में आए तथा स्टाफ को विद्यालय कार्यालय में बुलाया। करीब ढाई बजे छुट्टी होने के बाद कार्यकारी प्रभारी सहित समस्त स्टाफ चला गया था।
उनके जाने के बाद पूर्व डीडीओ ने उससे तथा एमसीसी राजेंद्र के मना करने के बाद जोर जबरदस्ती विद्यालय कार्यालय की अलमारी खोलकर विद्यालय का रिकॉर्ड अपने साथ ले गए। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व डीडीओ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।