पुलिस द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा दी गई शिकायत पर पांच नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के कोका बगड़ी मोहल्ले में दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जाने से मारने की देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में निगम के कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि टीम बिजली चोरी की जांच करने के लिए जब शहर के मोहल्ला कोका बगड़ी में पहुंची तो कुछ लोगों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की।
निगम के कर्मचारी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब टीम के सदस्य महेंद्र द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था तो इसी दौरान धर्मबीर को बुलाया। धर्मबीर ने आते ही बिजली कर्मचारी प्रीतम का मोबाइल छीन तथा दीपक के साथ मारपीट की। जब वह बीचबचाव कर गाड़ी तक पहुंचे तो आरोपी धर्मबीर ने अपने साथियों को बुला लिया जिसके बाद टीम के साथ मारपीट की गई। विभाग के लोग दीपक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लकर पहुंचे। पुलिस ने धर्मबीर, महेंन्द्र सिंह, सुनियो, विनियो एक सहित एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरी ओर कोका बंगड़ी निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर पर कोर्ट जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस दौरान कुछ लोग लाठी से गेट बजा रहे थे। इसके बाद जब गेट खोला तो जबदस्ती घर के अंदर घुस गए। इसके बाद दीपक ने उसका कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ मारा। इसके बार अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जब उसका पिता सुभाष वहां आया तथा उसने बीच बचाव किया। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
शिकायत के बाद पांच नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ से भी शिकायत दी गई है। मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - शहर थाना प्रभारी, दीपचंद