फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-अटेली समेत प्रमुख रूटों पर बढ़ाए बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर महिला यात्रियों की भारी भीड़ रही। रेवाड़ी, चरखी दादरी, अटेली और सतनाली रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त फेरे लगाए और स्पेयर बसों को भी सड़कों पर उतारा।
विज्ञापन

सीआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें रूट, समय और किराए की जानकारी देने के साथ भीड़ वाले रूटों पर बसों की निगरानी कर रही हैं। ग्रामीण रूटों पर भी फेरे बढ़ाए गए।
शुक्रवार को रोडवेज की करीब 50 और निजी बसों की करीब 35 बसें चलीं। करीब पांच हजार युवतियों और महिलाओं ने यात्रा की। रोडवेज बसों में रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क रही। सुरक्षा के लिए बस स्टैंड पर पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें