फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाई की कलाई पर चमकी चांदी की राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन पर इस बार बहनों में चांदी की राखियों को लेकर खास उत्साह रहा। सराफा बाजार समेत शहर की दुकानों पर 500 से 2500 रुपये तक की चांदी की राखियां उपलब्ध रहीं। ओम, स्वास्तिक, मोर और फूलों के डिजाइन ग्राहकों को पसंद आए। दुकानदारों के अनुसार चांदी की राखियों की मांग पिछले साल की तुलना में अच्छी रही। शहर की करीब 50 दुकानों पर रक्षाबंधन के दौरान चांदी की राखियों और संबंधित सामान का करीब पांच लाख रुपये का कारोबार हुआ। बहनों का कहना है कि चांदी की राखी को बाद में भी संभालकर रखा जा सकता है, इसलिए यह उन्हें खास पसंद आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें