फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनाने के लिए 13, 14 और 27, 28 नवंबर को बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2022 को क्वालीफाई तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 1 नवंबर से शुरू हो चुका है। अब इस संबंध में 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां दे सकते हैं। 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत बीएलओ 13, 14 व 27, 28 नवंबर को बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस पात्र व्यक्ति या महिला जिसकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है वह अपना वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6 भरकर आवश्यक दस्तावेज लगाकर दे सकता है। जिनका वोट हटाया जाना है, उसके लिए फार्म नंबर 7 भरकर देना होगा। इसके अलावा नाम आदि में सुधार के लिए फार्म नंबर 8 भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अगर कोई किन्हीं कारणोें से वोट बनवाने से वंचित रह गया है तो वह भी फार्म नंबर 6 भरकर उसके साथ आवश्यक दस्तावेज लगाकर बीएलओ के पास जमा करवाए। इस संबंध में सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे 13,14, 27 व 28 नवंबर को अपने बूथों पर मौजूद रहें। दावे व आपत्तियां प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें