आकोदा में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
- फोटो : Narnol
गांव बास के निकट सोमवार रात को पेड़ से टकरा जाने के कारण कार सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बाबा जयरामदास सीमेंट उद्योग के संचालक प्रमोद कुमार ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। चरखी दादरी के गांव सांजरवास निवासी मोनू व उसकी पत्नी मुकेश देवी गांव आकोदा निवासी परिचित से मिलकर वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान जब वह गांव बास के नजदीक पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। संवाद