फोटो संख्या:70-भोजावास से सुंदरह मार्ग पर सड़क हादसे की मौके पर जांच करती पुलिस---संवाद
कनीना। भोजावास से सुंदरह–महेंद्रगढ़ जाने वाली सड़क पर बुधवार देर शाम किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गांव भोजावास निवासी पंकज (25) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता अनूप सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अनूप सिंह ने बताया कि उनका बेटा किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर गांव सुंदरह की ओर जा रहा था। जब वह भोजावास और सुंदरह के बीच पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज को एंबुलेंस की सहायता से उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जांच अधिकारी सुरेश कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।