पुलिस की गिरफ्त में केबल चोरी का आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
गांव आजमाबाद मौखुता में ट्यूबवेल से केबल चोरी कर तांबा निकालने का प्रयास करते हुए एक व्यक्ति को गांव के लोगों ने मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। व्यक्ति की पहचान राजेश निवासी ढाणी रूपावली झुंझुनू के रूप में हुई। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निजामपुर क्षेत्र के गांव आजमाबाद मौखुता में ट्यूबवेल से केबल चोरी कर जलाकर तांबे का तार निकालने के मामले में पुलिस ने राजेश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सुरेंद्र निवासी आजमबाद मौखुता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय में उसने अपने ट्यूबवेल के पास आग जलती हुई दिखी। नजदीक जाकर देखा की पुराने ट्यूबवेल का तार जल रहा था। वहां पर एक आदमी को भागते हुए देखा, जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने करीब आठ सौ फीट केबल को जलाकर उससे तांबा निकाल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि केबल को जलाकर तांबे का तार निकाल रहा था। आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के लिए उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।