महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन सदस्यों ने बार के उप प्रधान के साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार व मारपीट के दर्ज मामले में पुलिस द्वारा आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार नहीं करने से रोष है। सोमवार को बार काउंसिल के चेयरमैन मिंदरजीत यादव बार के आगमन पर उनके सामने यह मांग उठाई जाएगी।
बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत यादव ने कहा कि इस मामले में सोमवार को आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उप प्रधान एडवोकेट धर्मवीर यादव पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से हमला कर मारपीट की गई और उसी के विरुद्ध झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। लोकतांत्रिक देश में इस तरह से झूठे मामले बनाने को बर्दास्त नहीं किया जाएगा और इसके विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी। सोमवार को अदालत खुलने पर पूरे हरियाणा के बार एसोसिएशन से इस संबंध में हड़ताल कर सहयोग की मांग कि जाएगी।