फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सेहलंग के पीएनबी बैंक में चोरी और एटीएम ले जाने का प्रयास

विज्ञापन
सेहलंग बैंक शाखा का खुला हुआ चैनल गेट। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात नकाबपोशों ने गांव सेहलंग के पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इसके अलावा बदमाशों ने एटीएम को भी उखाड़ दिया। जैसे ही बैंक का सायरन बजा तो मौके भाग गए। इस दौरान बदमाश कुछ ले जा नहीं सके। रात को एटीएम में लगभग 2 से 3 लाख रुपये बताए जा रहे हैं। उक्त वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह वहां से गुजरने वालों ने बैँक खुला देखा तो इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक शाखा के प्रबंधक सत्यव्रत यादव निवासी ककराला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की सुबह प्रात: एक व्यक्ति ने बैंक खुलने होने की सूचना दी। सूचना पाकर वो तुरंत बैंक पहुंचे जहां पर बैंक का चैनल गेट खुला हुआ था तथा सायरन बज रहा था। एटीएम मशीन उखाड़ी हुई मिली तथा कैश डिस्पेंसर को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था। बैंक के अंदर की दराजें भी खुली मिलीं तथा दस्तावेज को भी इधर-उधर बिखेर रखा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान टूटा ताला और बैल सामने चाय की कैंटीन के पास मिली। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
उक्त वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन नकाबपोशों ने लगभग रात 12:10 से 2:45 बजे तक कार्रवाई की। सबसे पहले नकाबपोशों ने बैंक के चैनल गेट का ताला तोड़ा और उसके बाद अंदर हाल का ताला तोड़ा। उन्होंने अंदर जाकर काउंटर की दराज एवं दस्तावेज भी चेक किए। जब अंदर कुछ नहीं मिला तो उन्होंने बाहर एटीएम को उखाड़ दिया। आरोपी के पास कुल्हाड़ी और राड थी। अचानक 2:45 बजे वो भागते दिखाई दिए। शायद बैंक का सायरन बजा तो वो वहां से भाग गए। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बैंक के एटीएम में रात के समय लगभग 2 से 3 लाख रुपये थे। मंगलवार की सुबह ही एटीएम में पैसे डाले गए थे। गनीमत रही वो एटीएम का उठा नहीं ले जा सके। इससे बैंक का नुकसान होने से बच गया।
सूचना पाकर मौके पर निरीक्षण के लिए गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - उमर मोहम्मद थाना प्रभारी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें