फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगतिहाड़ी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

विज्ञापन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सीहमा । नांगतिहाड़ी में रविवार को संविधान निर्माता बाबा सहाब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर आंबेडकर नव निर्माण समिति ने एडवोकेट भीम सिंह दहिया को भीमराव आंबेडकर के चित्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर डॉ. कृष्ण गोठवाल ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा व उनके विचार देश के जन-जन तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर हजरस प्रधान मास्टर सुरेंद्र ने कहा कि बाबा साहब ने जीवन समानता, स्वतंत्रता व बंधुत्व के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने भारत के संविधान में सभी को समानता के अवसर पैदा करवाने के लिए अनेक आर्टिकल लिखे। अंत में समाजसेवी तेजराम गोठवाल ने बाहर से आए हुए अतिथियों का बाबा साहब का चित्र देकर उनको सम्मानित किया। समारोह में एडवोकेट भीम सिंह दहिया, डॉ अम्बेडकर फेलोशिप से सम्मानित मास्टर अमर सिंह निम्होरिया, तेजराम , प्राचार्य मानसिंह , राजपाल गोरा, बीरदीचंद , महेश, श्रेष्ठ,जय सिंह ,महिपाल, नितिन ,दिनेश,विनोद कुमार, सुरेंद्र , सतीश , सुनील , नीरज , रीतिक व गुलाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें