महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न संकायों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 25 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। दो जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस बार राजकीय महाविद्यालय में 5 कोर्सों 1280 सीटों पर 1268 व राजकीय महिला महाविद्यालय के पांच कोर्स की 1080 सीटों पर 686 आवेदन किए हैं।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में 5 कोर्सों पर 1268 आवेदन आ चुके है। 335 विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में चुना है। 265 विद्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन किया जा चुका है जबकि 60 आवेदन अभी लंबित हैं। वहीं 14 आवेदनों में खामियां पाई गई हैं, जिन्हें दूर कराने के लिए विद्यार्थियों के मोबाइल व ईमेल आईडी पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस बार महाविद्यालय में विद्यार्थी बीसीए में ज्यादा रुचि दिखा रहे है। बीसीए में 40 सीटों पर 148 आवेदन आ चुके है। बीएससी लाइफ साइंस में 160 सीटों पर 92 आवेदन आए हैं। बीएससी फिजिकल साइंस में 400 सीटों पर 257 आवेदन आ चुके हैं। बीएससी लाइफ साइंस व फिजिकल साइंस में सीटों दो गुणा आवेदन आए हैं।
यह है महिला महाविद्यालय में आवेदन की स्थिति
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि पांच कोर्स में 1080 सीटों के लिए 686 आवेदन आ चुके है। 273 छात्राओं ने महिला महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में चुना है। 244 आवेदन का सत्यापन हो चुका है, जबकि 26 आवेदन अभी लंबित हैं। तीन विद्यार्थियों के आवेदन में त्रुटियां पाई गई हैं। महिला महाविद्यालय फिजिकल साइंस में 80 सीटों पर 127 आवेदन आ चुके है, जबकि लाइफ साइंस 80 सीटों पर 89 आवेदन आ चुके है। सबसे कम बीए मेजर अंग्रेजी में 40 सीटों पर महज 7 आवेदन अभी तक हुए हैं।
राजकीय महाविद्यालय में कोर्सवार आवेदन
कोर्स सीटें आवेदन
बीए 600 640
बीकॉम 80 66
बीसीए 40 148
बीएससी लाइफ साइंस 160 92
बीएससी फिजिकल साइंस 400 257
राजकीय महिला महाविद्यालय में कोर्स वाइज आवेदन
बीए 720 376
बीए मेजर अंग्रेजी 40 7
बीकॉम 160 50
बीएससी लाइफ साइंस 80 89
फिजिकल साइंस 80 127