फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 19 मई से आरंभ हुई दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 जुलाई कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि बढ़ाई गई तिथि से और अधिक आवेदकों को विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. फूल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 10 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि आवेदक 10 जुलाई को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा 11 जुलाई की रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करा सकते हैं। परीक्षा के आधार पर ही विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें