मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत चिह्नित परिवारों को विभिन्न विभागों की स्कीमों का लाभ देने के लिए खंड स्तर पर 29 नवंबर से अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों के सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने नया शेड्यूल जारी किया है। पहले मेला एक-एक दिन का लगना था जबकि अब ज्यादातर स्थान पर दो-दो दिन का किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक एवं सदस्य सचिव अमित शर्मा ने बताया कि जिले के परिवार पहचान पत्र से चिह्नित परिवारों की आय 1 लाख 80 हजार तक करने के लिए 29 नवंबर से खंड स्तर पर अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 व 30 नवंबर तथा 20 व 21 दिसंबर को सभागार भवन नारनौल एवं 8 व 24 दिसंबर को नगर परिषद नारनौल में सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में 1 व 2 दिसंबर, बीडीपीओ कार्यालय महेंद्रगढ़ में 22 व 23 दिसंबर, नांगल चौधरी में 3 व 4 दिसंबर व 27-28 दिसंबर को शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी, अटेली में 6 व 7 दिसंबर तथा 29 व 30 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय अटेली तथा सतनाली में 9 व 27 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय सतनाली में सुबह 10 से शाम 3 बजे तक अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निजामपुर में 10 दिसंबर व 3 जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय निजामपुर में, सीहमा में 11 दिसंबर व 3 जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय सीहमा में, कनीना में 13 व 14 दिसंबर तथा 4 व 5 जनवरी को राजकीय महाविद्यालय कनीना में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा।