सीआईए पुलिस टीम ने गत दिवस निजामपुर क्षेत्र से देवा गैंग के तीन सदस्यों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। जिन्हें न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। जिसमें ने अपने एक साथी वीरेंद्र निवासी गोठडी के बारे में बताया। जिसे सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी पर पहले भी महेंद्रगढ़ और राजस्थान में हत्या, 307, चोरी, लूट और मारपीट के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम ने देवा गैंग के रमेश उर्फ रम्मी, हनुमान उर्फ गब्बर और कृष्ण अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके एक साथी वीरेंद्र वासी गोठड़ी को भी सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि आरोपी रमेश उर्फ रम्मी, हनुमान उर्फ गब्बर और कृष्ण को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।