फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की राज्यमंत्री से मांग बर्खास्त साथियों की हो बहाली

विज्ञापन
मांगों को लेकर राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव को उनके नारनौल कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानी गई मांगों को जल्द लागू करने व कुछ अन्य मांगों को स्वीकार करने के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी व सरकार की कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। केवल सभी बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहाल करने की मांग लंबित है, जिसे सरकार केस टू केस बहाली की बात कह रही है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदक किया कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद 23-24 मार्च को होने वाली संभावित बैठक में बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकमुश्त बहाल करने की मांग को स्वीकार किया जाए। राज्यमंत्री ने अपनी ओर से बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकमुश्त बहाली का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, संतोष ढिल्लों, बलजीत, कृष्णा कुमारी, सावित्री, ममता व उर्मिला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें