फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो के जिला प्रधान ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर तहसील प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इनेलो के जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में क्लर्क रजिस्ट्रियां कर देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही मामला वीरवार को सामने आया है। इनेलो नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि वे वीरवार रजिस्ट्री करवाने आये थे जब चार बजे तक नायब तहसीलदार यहां नहीं पहुंचे और भीड़ ज्यादा थी तो सभी ने उनसे आग्रह किया कि वे नायब तहसीलदार से बात करें तब उन्होंने उससे बात की तो उन्होंने कहा कि आज वे अपनी दूसरी ड्यूटी की व्यस्तता के चलते नहीं आ पायेंगे, इसलिए आप लोग सोमवार को आकर रजिस्ट्री करवा लेना। इस बात पर सब लोग संतुष्ट होकर वहां से चले गये थे । उसके बाद रजिस्ट्री क्लर्क द्वारा 23 रजिस्ट्री कर दी गई। इसमे उन्होंने पैसे लेकर रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया है।
--------------------
क्लर्क ने कहा कि नायब के आदेश पर की रजिस्ट्री तो नायब ने किया मना:
सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वीरवार की देर शाम जब उन्होंने फोन पर रजिस्ट्री क्लर्क से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि उनके पास नायब तहसीलदार का फोन आया था, उनके आदेश पर ही रजिस्ट्रियां की गई हैं। कौशिक ने बताया कि इसके बाद जब नायब तहसीलदार के पास फोन किया तो नायब ने कौशिक को बताया कि उन्होंने रजिस्ट्री क्लर्क को रजिस्ट्री करने के आदेश नहीं दिए।
विज्ञापन

----------------
यह लगाया आरोप:
इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालय में सब कार्य पैसों की सेटिंग से होते हैं। जिनकी सेटिंग होती है उनका काम हो जाता है। उन्होंने कहा कि फाइल पहले की मार्क की होती है, उसी हिसाब से वो रजिस्ट्री करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला वो चंडीगढ़ तक उठाएंगे। शनिवार को इनेलो कार्यकर्ता मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के सामने भी उठाएंगे।
--------------------------
ऑडियो हुई वायरल:
वीरवार रात से दो ऑडियो वायरल हुए हैं। जिसमे एक पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक व रजिस्ट्री क्लर्क के बीच की बातचीत है तो दूसरी में नायब तहसीलदार व पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक के बीच की बातचीत है। इन्हें सुनने पर यह लगता है कि नायब तहसीलदार ने अपनी दूसरी ड्यूटी की व्यस्तता के चलते वीरवार को कोई रजिस्ट्री करने के आदेश नहीं दिए जबकि दूसरी ऑडियो में रजिस्ट्री क्लर्क नायब तहसीलदार के आदेश से रजिस्ट्री करने की बात कह रहा है।
-------------------
मैं सुबह 10 बजे दफ्तर आये थे तब कुछ रजिस्ट्रियां मार्क करके गये थे लेकिन सतनाली में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए जाने पर वे सतनाली चले गए थे। उसके बाद सीएम विंडो की मीटिंग में नारनौल चले गए। तब उन्होंने रजिस्ट्री क्लर्क को रजिस्ट्रियां करने की मना किया था लेकिन उसने फिर भी रजिस्ट्री की हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई करके अधिकारियों को इसकी सूचना दूंगा।
विज्ञापन

-नरेश कुमार, नायब तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें