प्रदर्शन करते किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता ।
- फोटो : Narnol
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, एआईकेकेएमए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या किए जाने मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने, उनके बेटे आशीष मिश्र और उसके साथी गुंडों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, संवैधानिक पद पर रहते हुए व हिंसा के लिए उकसाने के दोषी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लालखटृर को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे किसानों की गाड़ी से कुचलकर हत्या की कड़ी निंदा की। एआईकेकेएमएस ने हरियाणा के भाजपा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हिंसक इरादे की भी कड़ी निंदा की है। संगठन ने यूपी के सीएम से तुरंत माफी मांगने और अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा देने की मांग की। धरना प्रदर्शन में कामरेड दलीप सिंह, ओमप्रकाश, बलबीर सिंह, मंजीत, महावीर प्रसाद, ऋषि कुमार, सीताराम, शेर सिंह, याद राम व छाजूराम रावत समेत अन्य मौजूद रहे।