नारनौल। प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह इंद्रा कालोनी के सामुदायिक शिक्षा भवन प्रभात फेरी निकाली। मुख्य यजमान स्लम एरिया टैलेंट बच्चों के अभिभावक रहे।
विज्ञापन
इस दौरान सर्वप्रथम ठाकुर जी और निशान का पूजन करने के बाद गीता पाठ किया गया। प्रभात फेरी सामुदायिक शिक्षा भवन से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी, पुरानी मंडी व गुदड़ी हनुमान मंदिर के पास वापस सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। संस्था के संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया की स्लम एरिया टैलेंट की छात्रा शिवानी के जन्मदिवस पर हन्नी अग्रवाल द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन करवाया गया।