फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: डंपर की चपेट में आने से ब्रेजा सवार एडवोकेट की मौत, रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास हुआ हादसा

Sat, 15 Jun 2024 01:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

सुराणा निवासी छत्रपाल यादव जिला एवं सत्र न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता था। वह शुक्रवार को भी नारनौल से रात के करीब 10 बजे अपने गांव के लिए निकला था। जब वह रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास पहुंचा तो डंपर चालक ने लापरवाही से ब्रेजा गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल-रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास ब्रेजा गाड़ी सवार एक एडवोकेट की सड़क हादसे में मौत हो गई। एडवोकेट शुक्रवार देर रात नारनौल से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुराणा निवासी छत्रपाल यादव जिला एवं सत्र न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता था। वह शुक्रवार को भी नारनौल से रात के करीब 10 बजे अपने गांव के लिए निकला था। जब वह रेवाड़ी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास पहुंचा तो डंपर चालक ने लापरवाही से ब्रेजा गाड़ी को टक्कर मार दी। ब्रेजा गाड़ी में एडवोकेट छत्रपाल अकेले ही थे। डंपर की टक्कर से ब्रेजा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, घटना को अंजाम देकर डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास भीड़ एकत्रित हो गई और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के समय भारी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें