फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बंदियों के बीच मारपीट, चार घायल, तीन पीजीआई रेफर

Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की नसीबपुर जेल में बंदियों का आपस में झगड़ा हो गया, जिसमें कुछ बंदी घायल भी हो गए। झगड़े में घायल चार बंदियों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल नारनौल भेज दिया गया। यहां से गंभीर हालत के चलते तीन बंदियों को रोहतक पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिला जेल के उप अधीक्षक ने 19 बंदियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। झगड़े की कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


जिला जेल के उप अधीक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ब्लाॅक नंबर दो के बैरक नंबर तीन में एक गुट के बंदी मिलन, मनीष, राहुल, नवल, निकेश, मुकेश, मोनू, विकास, कुलदीप के साथ बैरक में बंद दूसरे गुट के अमित, मुकेश ने मारपीट व झगड़ा शुरू कर दिया। इसमें मिलन को चोट लगी।

वहीं बैरक नंबर दो के कमरा नंबर छह में भी बंदी विशाल, विक्रम, नितिन के साथ मनदीप, मनोज, अरुण, मोहित, प्रीतम ने भी मारपीट व झगड़ा किया। इसमें बंदी विशाल, विक्रम, नितिन को चोटें आईं। झगड़े की आवाज सुनकर मौजूद उप सहायक अधीक्षक रमेश कुमार व सत्यवान और चक्कर इंचार्ज व हेड वार्डर सुरेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे बंदियों को अलग किया।
विज्ञापन


झगड़े में चोटिल बंदियों को तुरंत जेल के अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल बंदियों को नारनौल के सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। झगड़े में घायल बंदी मिलन, विक्रम और नितिन को रोहतक पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिला जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने 19 नामजद बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें