फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में आधी सीट पर भी नहीं हो पाए दाखिले

Fri, 26 Jul 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दा​खिले के बारे में जानकारी ल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन चरणों के दाखिला प्रक्रिया समाप्त के बाद भी जिले की आईटीआई में आधी से अधिक सीट रिक्त हैं। जिले की 11 संस्थानों में कुल 3392 सीट पर 1553 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि अभी 1839 सीट रिक्त हैं। वहीं महेंद्रगढ़ क्षेत्र की बात करें तो क्षेत्र की सात औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 1848 सीट पर 767 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि 1081 सीट रिक्त हैं। जिले की सात आईटीआई में 100 सीट भी नहीं भरी हैं। चार आईटीआई में सीट के हिसाब से आधी सीट पर भी दाखिले नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से तीन मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। जिले में 1553 विद्यार्थियों का दाखिला पूरा हो चुका है। 1839 सीट अभी भी रिक्त हैं। महेंद्रगढ़, सतनाली, सेहलंग, मालड़ा, भोजावास, डेरोली अहीर आईटीआई में करीब 1848 सीट पर 767 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि 1081 सीट अभी भी रिक्त बची हुई है। 26 जुलाई को चौथे राउंड के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया जाएगा, जिसमें नए विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकता तथा पुराने विद्यार्थी अपना ट्रेड व संस्थान का चुन सकते हैं।
30 जुलाई को चौथे राउंड के लिए सीट अलॉट की जाएगी। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 30 जुलाई से 6 अगस्त तक फीस जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जिले में संस्थान वाइज दाखिला एवं सीट की स्थिति
आईटीआई सीट दाखिला रिक्त
महेंद्रगढ़ 668 307 361
महिला महेंद्रगढ़ 180 76 104
मालड़ा 220 79 141
सेहलंग 172 47 125
सतनाली 216 112 104
भोजावास 244 98 146
सुजापुर 236 63 173
शहजापुर 148 100 48
नारनौल 872 537 335
महिला नारनौल 288 86 202
डेरोली अहीर 148 48 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें