फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक और स्नातकोत्तर की 1670 सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयू-सीईटी) 2021 के आधार पर होंगे। सीयूसीईटी-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी आगामी एक सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 15, 16, 23 और 24 सितंबर को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नए शैक्षणिक सत्र में दाखिले हेतु इच्छुक आवेदकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत है। दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयू-सीईटी के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह ने बताया कि इस बार सीयू-सीईटी-2021 का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा के अंतर्गत 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय इस बार विश्वविद्यालय इंटिग्रेटेड बी.एससी. एम.एससी. भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित की शुरूआत कर रहा है।
विश्वविद्यालय स्नातक कोर्स के लिए 458, स्नातकोत्तर कोर्स के लिए 1122 तथा इंटीग्रेटेड बी.एससी. एम.एससी. पाठ्यक्रमों में 90 सीटों के लिए दाखिले करेगा। प्रवेश परीक्षा हेतु इच्छुक आवेदक और उनके अभिभावक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रमों एवं आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला कार्यक्रम:-
1. ऑनलाइन आवेदन - 01 सितंबर
2. फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि - 02 सितंबर
3. परीक्षा का प्रारूप - कम्प्यूटर आधारित परीक्षा
4. प्रवेश परीक्षा - 15, 16, 23 और 24 सितंबर
(स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए)
सीयू-सीईटी-2021 के तहत विश्वविद्यालय
1. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
2. जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
3. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
4. कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
5. केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
6. पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
7. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
8. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
9. तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
10. आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
11. गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय
12. असम विश्वविद्यालय सिलचर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें