नारनौल। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए दो मेरिट सूची जारी होने के बाद भी कॉलेजों में रिक्त सीटें बच गई हैं। इन रिक्त सीटों को कॉलेज प्रशासन द्वारा ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। ओपन काउंसिलिंग 29 सितंबर को होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को सुबह 9.30 से 12 बजे तक दाखिला कमेटी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
इस दौरान विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक मूल दस्तावेजों के साथ एक सेट फोटो कॉपी का लेकर आना होगा। पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी सतीश सैनी ने बताया कि दो मेरिट सूचियों के बाद भी कॉलेज में विभिन्न संकायों की सीटें रिक्त रह गई हैं। इन रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के माध्यम दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस विद्यार्थी का पहली व दूसरी मेरिट सूची में नाम नहीं आया है वह ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों की 629 सीटें रिक्त बची है। इसी प्रकार महिला महाविद्यालय में 418 सीटें रिक्त रह गई है।
- पीजी कॉलेज में सीटों की स्थिति
संकाय कुल सीटें भरी सीट रिक्त सीटें
बीए 660 403- 257
मेडिकल 180- 101 -79
नॉन मेडिकल 360 -271 -89
बीकॉम -240 -90 -150
बीसीए- -40 -28 -12
बीबीए- -40- -16 24
कंप्यूटर साइंस- -40- -22 -18
- महिला कॉलेज में सीटों की स्थिति
संकाय -कुल सीटें- -भरी सीटें- -रिक्त सीटें
बीए --800 -507-293
मेडिकल- -160 -99 -61
नॉन मेडिकल -160- -130 -30
बीकॉम -160-126 -34
- वर्जन
जिन विद्यार्थियों के पहली व दूसरी मेरिट में नाम नहीं आए हैं वे विद्यार्थी बुधवार को ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी निर्धारित समय अवधि में दाखिला कमेटी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। वहीं विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ-साथ दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ लेकर आनी होगी।---प्रो. सतीश सैनी, एडमिशन नोडल अधिकारी पीजी कॉलेज नारनौल।