पुलिस की गिरफ्त में चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
यातायात पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल से घूम रहे एक युवक को नांगल चौधरी बस स्टैंड पर से गिरफ्तार कर नांगल चौधरी पुलिस के हवाले कर दिया । आरोपी की पहचान संदीप निवासी शिमला मेहडा झुंझुनू के रूप में हुई है। आरोपी ने बाइक पर जाली नंबर लगा रखा था। थाना नांगल चौधरी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस टीम नांगल चौधरी बस अड्डे पर गाड़ियों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर जांच की तो चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम संदीप निवासी शिमला मेहडा जिला झुंझुनू राजस्थान बताया। बाइक के चेसिस नंबर की जांच करने पर उसका पंजीकरण नंबर बाइक पर लगी नंबर प्लेट से अलग था। युवक ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। यातायात पुलिस एसएचओ ने बाइक को जब्त कर लिया और युवक को नांगल चौधरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।