फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 युवकों से नौकरी का झांस दे 1 करोड़ 66 लाख रुपये की ठगी करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज करने को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव कुहरावटा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर नौकरी का झांसा देकर 22 लोगों से 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराने की मांग की है। धोलाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि व्यक्ति हमारे गांव में शादीशुदा है तथा एलआईसी का कार्य करता है। उसकी पॉलिसी कर रखी है जिसके चलते उससे पहचान हुई थी।
विज्ञापन

व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे की किसी बड़े अधिकारी से जान पहचान है तथा नौकरी लगवाने का काम करता है। इसके बाद वह उसके झांसे में आकर जान पहचान के 22 युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर 1 करोड़ 60 लाख रुपये बैंक खातों एवं नकदी के माध्यम से प्राप्त कर लिए। कुछ दिनों बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर युवकों को भेज दिए। जब युवकों ने ऑनलाइन जांच की तो ज्वाइनिंग लेटर फर्जी मिले। जब नौकरी नहीं मिली तो युवकों व उनके परिजनों ने पैसे दिलाने की मांग की। आरोपी उन्हें बातों में उलझाते रहे। धोलाराम ने महिला व तीन पुरुषों के खिलाफ ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिनसे नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे दिलवाए थे वे लोग अब उस पर पैसे वापस देने का दबाव बना रहे हैं तथा जिन्होंने पैसे लिए थे वे वापस नहीं दे रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शिकायत मिल चुकी है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पूरी छानबीन कर नतीजे पर पहुंचा जाएगा। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शीघ्रता से ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा। जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें