स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर पांच नामजद लोगों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रास्ते में रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव महासर निवासी महेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गांव के ही निवासी रुपेंद्र के साथ चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। उसी मामले में जब माता मंदिर में मत्था टेककर नारनौल न्यायालय में जाने लगा तो रुपेंद्र, श्रवण, पुष्कर, विक्रम, मुकेश व अन्य दो-तीन लोगों ने मंदिर के समीप मारपीट की, जिसमें गंभीर चोट लगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त लोगों ने न्यायालय में चल रहे मामले की रंजिश में मारपीट की। जब शोर मचाया तो मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने उसे बचाया। घायल महेश कुमार का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।