फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सामान खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी की बाइक बेचने का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
चोरी का सामान खरीदने के मामले में शहर थाना पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश विनय उर्फ बाने निवासी मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव बिहाली निवासी निर्मल कुमार ने सदर थाना नारनौल में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने पता लगाया कि चोरी की मोटरसाइकिल विनय उर्फ बाने ने खरीदी है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। अब उसे शहर थाना नारनौल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी चोरी का सामान खरीदता है। उस पर पहले से लड़ाई-झगड़े, मारपीट और चोरी का सामान खरीदने के करीब 13 मामले दर्ज हैं। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें