फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- बाइक चोरी का आरोपी सीआईए पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत--पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने बुधवार को खैरोली क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अशोक निवासी श्योपुरा थाना पचेरी राजस्थान के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया है और आज न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गस्त के दौरान बस स्टैंड निंबी चौक पर मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि अशोक कुमार निवासी श्योपुरा थाना पचेरी चोरीशुदा बाइक सहित खैरोली बनी में मन्दिर के आगे सीमेंट की कुर्सी पर बैठा हुआ है और किसी की इंतजार में है। मौके पर पहुंचकर देखा तो आरोपी वहां बैठा हुआ था। पास में एक बाइक खड़ी दिखाई दी। आरोपी से से बाइक के कागजात के बारे में पूछा तो वह कोई कागजात पेश नही कर सका। बाइक के इंजन व चेसिस नंबर से चैक किया तो यूपी मथुरा के थाना सदर बाजार में चोरी का मामला दर्ज हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें