फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकलपुर से नावडी आश्रम तक डिवाइडर बनाने से सड़क की चौड़ाई घटने से हो रहे हादसे

विज्ञापन
अटेली में बनाया गया डिवाइडर। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
दिल्ली-झुंझुनू नेशनल हाईवे नंबर 11 पर गोकलपुर से नावडी आश्रम तक डिवाइडर बनाया गया है। लोगों का आरोप है कि डिवाइडर बनाने की वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे हादसे होने लगे हैं। इस तरफ संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लगभग 5 किलोमीटर की लंबाई में बनाए गए इस डिवाइडर के कारण सड़क मार्ग के दोनों ओर करीब 13-13 फुट ही जगह शेष रह गई है। जिसके कारण वाहनों के आवागमन में बाधा आ रही है। जबकि अटेली शहर के पुराने और नए बस स्टैंड पर सड़क के दोनों और दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा अतिक्रमण करने से समस्या और अधिक बढ़ गई है। क्योंकि सड़क के दोनों तरफ जगह कम होने के कारण एक साथ दो वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं इससे हादसे भी होने लगे हैं। इस समस्या को लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

यह मार्ग नेशनल मार्ग घोषित है। इस मार्ग पर डिवाइडर लगाना तो ठीक है। लेकिन डिवाइडर के दोनों तरफ मार्ग की चौड़ाई कम होने से आए दिन वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, इसलिए इस मार्ग पर लगे डिवाइडरों के दोनों ओर कम से कम 18-18 फुट सड़क होनी चाहिए। मक्खन लाल, मोहनपुर।
जब से इस मार्ग पर डिवाइडर लगे हैं, दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। एनएचएआई की हठधर्मिता का खामियाजा इस मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। समय रहते इन डिवाइडरों के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए और अतिक्रमण को हटाया जाए। प्रमोद कुमार, अटेली।
विज्ञापन

इस मार्ग पर डिवाइडर बनाने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। दूसरे वाहनों को साइड लेने में परेशानी होती है। जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसलिए अतिक्रमण को हटाकर इस सड़क को चौड़ा किया जाए, ताकि वाहन चालकों का सफर सुगम हो और दुर्घटनाओं से भी बचा जा सके। -सुमेर सिंह, पूर्व सरपंच, बेगपुर।
डिवाइडर बनाना अच्छी बात है। लेकिन इसके दोनों ओर सड़क की चौड़ाई कम होने से हादसे हो रहे हैं। अगर डिवाइडर के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई बढ़ा दी जाए और अतिक्रमण को हटा दिया जाए तो दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं कम होगी। बाबूलाल, राजपुरा।
सड़क पर बनाए गए डिवाइडर के कारण वाहन चालकों को इसका फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। बल्कि डिवाइडर के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इसलिए डिवाइडर के दोनों ओर सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जाए। अशोक कुमार, बाछोद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें