फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से पलटी पिकअप, 1 की मौत, 14 घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली रोड पर गांव खातोदड़ा में पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरी पिकअप के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में महिलाओं, बच्चों सहित 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने 8 लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के कस्बा बहल की ढाणी जवाहरपुर निवासी सुनील कपास की चुगाई के लिए कुछ मजदूरों को एक पिकअप में बैठाकर ला रहा था। जिसमें मेवात के गांव अहीरवाड़ी के 7, अलवर जिले के गांव बलवंडका के 12 लोग शामिल थे। मजदूर अपनी पत्नी व बच्चों को साथ पिकअप में सवार थे। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पिकअप महेंद्रगढ़ शहर पहुंची। शहर को पार करने के बाद सतनाली रोड़ पर गांव खातोदड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे तेज गति में दौड़ रही पिकअप सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। गाड़ी में सवार 20 लोगों से अधिकतर घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुुलेंस के जरिए घायलों को महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां ढाणी जवाहरपुर निवासी 32 वर्षीय सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल 8 लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को उपचार के लिए वार्ड में भर्ती किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। घायलों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायलों की सूची...
हादसे में फकीरा (30 ) मेवात, आजम (34 ) बलवंडका, राहुल बलवंडका, टमाटर पत्नी फकीरा ,रिजावन पुत्र आजम बलवंडका, आरिफ लुहरवाड़ी ,अनीसा पत्नी आजम बलवंडका, रिजवाना पुत्री आजम बलवंडका, जुलेखा पत्नी पप्पू बलवंडका, सतुनी पत्नी रत्तीदीन बलवंडका, मीहरी पत्नी आमीन हीरवाड़ी फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन

फर्श पर लेटे रहे घायल..
उप नागरिक अस्पताल में करीब 15 लोग एक साथ पहुंचने पर बिस्तर कम पड़ गए। यहां मरीजों को आपातकालीन वार्ड के बाहर फर्श पर ही लेटना पड़ा। कुछ घायल स्टील के बैंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। एक ही चिकित्सक होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। करीब 15-16 लोग घायल हुए हैं। एक की मौत हुई है। घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिकअप को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें