नारनौल नगर परिषद में डीसी रेट पर लगा जेई विकास शर्मा पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। एसीबी ने विकास शर्मा के खिलाफ एक अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने का मामला दर्ज किया गया था। अब दो दिन के रिमांड पर लिया है।
नारनौल में अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने के मामले में जेई व दोनों प्रॉपर्टी डीलरों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि वीरवार को एसीबी की टीम ने नगर परिषद में तैनात जेई विकास शर्मा व प्रापर्टी डीलर अमीश और नवीन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुक्रवार को नारनौल कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। एसीबी ने विकास शर्मा के खिलाफ एक अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड बनाकर एनओसी जारी करने का मामला दर्ज किया गया था।
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में बिजली मंत्री जेई को कर चुके हैं सस्पेंड
पिछले करीब 5 सालों से नारनौल नप में डीसी रेट पर लगा जेई विकास शर्मा पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। कई बार ग्रीवेंस की बैठक में कमेटी के कई सदस्य और आम लोग इसकी शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन जेई हर बार बच रहा था। एक बार तो बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने जेई को सस्पेंड करने के आदेश भी दिए थे। लेकिन डीसी रेट पर लगे होने के कारण तकनीकी वजह से उस समय भी किसी कार्रवाई से बच गया था। लेकिन अब एसीबी की जांच के दौरान इस पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।