कैंडल मार्च निकालते अभाविप के सदस्य। संवाद
- फोटो : Narnol
तमिलनाडु के तंजावुर में धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाने के कारण आत्महत्या करने वाली छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारनौल इकाई ने शनिवार की रात में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क से कैंडल मार्च निकाला।
परिषद के हिमांशु ने कहा कि तमिलनाडु सरकार इसे मामले को दबाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। अभाविप पूरी निष्ठा के साथ छात्रा के लिए न्याय की आवाज को उठा रही है। इकाई के कार्यकर्ता नीरज भारद्वाज ने बताया कि तमिलनाडु सरकार का इस मामले में व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रा के न्याय की आवाज देश के कोने-कोने से निकल कर आ रही है। देशभर के शिक्षण संस्थान छात्रा की न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। संजय ने बताया कि हम धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाने के लिए भी सरकार से आग्रह करेंगे, ताकि दोबारा किसी भी विद्यार्थी को ऐसे कृत्य का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मोनिका, मीनाक्षी, राहुल, कनिष्का और शुभम मौजूद रहे।