फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मजदूरी करके वापस लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 03 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में मजदूरी करके लौट रहे युवक को शनिवार देर रात एक वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर जिले के रामसिंहपुरा गांव का रहने वाले 26 वर्षीय केदार कई वर्षों से अपने परिवार सहित हुडा सेक्टर के पास बनी झुग्गियों में रह रहे थे। वह नारनौल में मेहनत मजदूरी का कार्य करता थे। शनिवार देर रात वह मजदूरी कर वापस अपने घर आ रहा थे। रेवाड़ी रोड पर जलघर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जब उसका भाई वहां पहुंचा तो देखा कि केदार लहूलुहान हालत में पड़ा है, उसे निजी वाहन की मदद से निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें