फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में चढ़ रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ती एक महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर शनिवार सुबह 10 बजे बस में चढ़ रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ते हुए एक महिला को मौके पर काबू किया गया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सादा की ढाणी की मनीषा शनिवार सुबह रेवाड़ी जाने के लिए नांगल चौधरी बस अड्डे पर पहुंची थी। दस बजे कोटपुतली से नारनौल की तरफ जा रही रोडवेज की बस कुछ देर के लिए नांगल चौधरी बस अड्डे पर रुकी। मनीषा बस की खिड़की से चढ़ने लगी तभी उसके पीछे एक दूसरी महिला बस में चढ़ गई और भीड़ होने का फायदा उठाते हुए उक्त महिला ने मनीषा के गले में पहने हुए सोने के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया लेकिन मंगलसूत्र का धागा टूटने की वजह से मनीषा को हरकत का पता लग गया। उसने शोर मचाया तो मंगलसूत्र तोड़ने वाली महिला भागने का प्रयास करने लगी लेकिन शोर सुनकर मौके पर नाका ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारी ने अन्य लोगों की मद्द से महिला को मौके पर ही काबू कर लिया गया। जिसके पास से मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी महिला को थाना में ले गई। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम रजनी महरमपुर राजस्थान बताया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उक्त महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक महिला का मंगलसूत्र तोड़ने की सूचना मिली थी जिसे नाका पुलिस ने लोगों की मद्द से पकड़ा हुआ था। जिसको थाना लाकर उससे पूछताछ की गई। महिला के पास से मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई राजवंती, थाना, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें