फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी

Sun, 18 May 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 - ब्रह्मचारी रोड से सतनाली चौक तक बदहाल मार्ग--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तीन साल से ठप शहर के विकास के पहिए को गति देने के लिए नगर पालिका का खजाना खाली है।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में होने वाली मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री से शहर के विकास के लिए सौ करोड़ रुपये की मांग उठाई जाएगी। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव से इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की मांग की है।
नगर पालिका के चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली से क्षेत्र के लोगों को कई उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री रैली में महेंद्रगढ़ के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। वर्षों से शहर में विकास कार्यों पर ग्रहण लगा है। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री शहर के विकास के लिए बजट की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही महेंद्रगढ़ नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दिलाने, शहर की अवैध कालोनियों को मान्यता देकर नगर परिषद का दर्जा देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के विकास के लिए कम से कम 20 करोड़ रुपये के बजट से शहर की सभी सड़कों और वार्डों की गलियों के लिए शीघ्रता से जारी करने की जरूरत है। इसके अलावा सौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाए, जिससे रिंग रोड, देवीलाल पार्क, शिव पार्क, बालाजी धाम पार्क को विकसित किया जा सके।
विज्ञापन

वहीं मोदा आश्रम के पास टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स बनाने, सभागार, आधुनिक पुस्तकालय, अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मल्टीलेवल पार्किंग, इनडोर स्टेडियम, सभी प्रमुख चौराहों का सौंदर्यकरण, शहर के चारों तरफ प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, प्रवेश द्वारा बनाने, प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कई योजनाएं बजट के अभाव में धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं।

फोटो संख्या:53 - ब्रह्मचारी रोड से सतनाली चौक तक बदहाल मार्ग--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें