फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गजब...शहर की आबादी सवा लाख, 15 हजार वैध जल कनेक्शन

Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नारनौल का जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। जनस्वास्थ्य विभाग शहर में पेजयल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का भरसक प्रयास कर रहा है। विभाग ने जल बचाने से लेकर वैध कनेक्शन के लिए भी काफी प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी सवा लाख की आबादी वाले नारनौल शहर में अब तक करीब 15 हजार जल कनेक्शन ही वैध हैं। शहर में बढ़ती आबादी और घरों की संख्या के बाद भी वैध कनेक्शनों में खास इजाफा नहीं हो रहा है। इससे स्पष्ट है कि शहर की आधी से ज्यादा आबादी मुफ्त में पानी पी रही है।
पानी सबकी जरूरत है इसलिए निरंतर अवैध कनेक्शनों को काटने का अभियान भी नहीं चलता है। इसके अलावा जब कभी अभियान चलाया भी जाता है तो असरदार लोगों द्वारा इसका विरोध कर दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर यदि पानी नहीं आए और कम मात्रा में आए तो लोगों का विभाग पर गुस्सा फूटता है फिर चाहे उनके पानी के कनेक्शन भले ही अवैध हों।
विज्ञापन

शहर में आधे से ज्यादा अवैध कनेक्शन तो हैं ही इसके अलावा कई घरों में लाेगों ने दो-दो कनेक्शन भी लगा रखे हैं। ऐसी स्थिति में बहुत सी जगह तो ऐसा भी होता है कि अवैध कनेक्शन वालों को तो पानी मिल जाता है, लेकिन वैध कनेक्शन वाले लोगों के यहां प्रर्याप्त पानी नहीं पहुंच पता है। इसके कारण इस गर्मी के मौसम में कई स्थानों पर पानी की कमी रहती है। तमाम स्थानों पर तो लाेगों ने वाटर टैंकों तक पानी पहुंचाने वाली मुख्य पेयजल लाइनों में भी अवैध रूप से कनेक्शन ले रखे हैं।
इंसेट
वैध कनेक्शन वालों का भी 13 करोड़ रुपये का बिल बकाया

शहर में पहले ही वैध कनेक्शन आबादी के हिसाब से कम हैं। इन वैध कनेक्शन धारकों का भी करीब 13 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसमें भी कमाल की बात यह है कि करीब 32 सरकारी विभाग भी पानी का बिल नहीं भर रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग का किसी पर 25 तो किसी पर 30 हजार रुपये तक के बिल बाकी हैं।
वर्जन-

विभाग समय-समय पर टीम बनाकर अवैध कनेक्शनों की जांच करता है। साथ अवैध कनेक्शन काटे भी जाते हैं। बकाया बिल को लेकर जब भी आदेश आते हैं तो कार्रवाई की जाती है। बिल जमा नहीं करवाने वालों के भी कनेक्शन काटे जाते हैं। वैसे लोगों को चाहिए कि वे समय-समय पर पानी का बिल भरते रहें।
विज्ञापन

संजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें