फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 हजार लोगों ने नही लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
कोरोनारोधी टीका लगवाती महिला। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरियंट ओमिक्रॉन कई राज्यों में सामने आ चुका है। भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में इसको लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिले में 97 हजार लोगों ने पहली और तीन लाख 48 हजार लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। यानी की अभी तक जिले में 14 प्रतिशत लोगों ने इसके चलते जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ओमिक्रॉन को स्वास्थ्य विभाग डेल्टा वैरियंट से ज्यादा घातक बता रहे हैं। लोगों को बचाव के लिए पहले से ज्यादा एहतियात बरतने और वैक्सीन की दूसरी डोज जल्द लगवाने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए वैरियंट से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी अति आवश्यक है।
विज्ञापन

हाल ही में विदेशों के साथ-साथ देश में राजस्थान समेत कई राज्यों में कोरोना का नया वैरियंट सामने आया है। ऐसे में अब इसके संक्रमण को रोकने के लिए सरकार से लेकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग तक एक्शन मोड में आ गया है।
स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के महानिदेशक ने पंचकूला में वीसी कर स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के नए वैरियंट के बारे में जानकारी दी। इसके ज्यादा घातक होने की आशंका जताते हुए कोरोना टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने तथा टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक ने कोरोना के इस नए वैरियंट से बचाव के लिए लोगों को पहले से ज्यादा सावधानी बरतने तथा टीकाकरण के लिए आगे आने की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना के नए वैरियंट से बचाव के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। इसके चलते सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के दोनों टीके लगवाने से वंचित सभी लोगों तथा दूसरा टीका लगवाने से वंचित लोगों को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना के टीके लगवाने का आह्वान किया है।
14 प्रतिशत लोगों ने नहीं लगवाई डोज
जिला स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जिले में अब तक 601625 लोगों ने कोरोना की पहली डोज लगवाई है। जबकि दिसंबर के अंत तक 6.97 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार जिले में अभी तक 14 प्रतिशत लोगों ने कोई डोज नहीं लगवाई। जबकि पहली डोज लगवा चुके 601625 लोगों में से अभी तक 332789 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जबकि 97 हजार लोगों ने पहली व 3 लाख 48 हजार लोगों की दूसरी डोज नहीं लगवाई है जो चिंता का विषय है।
कोविड नियमों का पालन करें : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में भले ही कोरोना संक्रमण के नए मामले नहीं आ रहे हैं, पर नए वैरियंट से बचाव के लिए पहले से अधिक सावधानी बरतने की जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वैरियंट से बचने के लिए टीके की दोनों डोज लगवानी आवश्यक है। इसलिए लोगों से आह्वान है कि 18 वर्ष से अधिक आयु का हर व्यक्ति टीका शीघ्र लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें