फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन 7550 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31 अक्तूबर, 1 व 2 नवंबर को जिले में हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए इस बार केवल नारनौल में ही 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। महेंद्रगढ़ में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन 7550 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह व सायं के सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की सुबह 10:30 से 12 बजे व दूसरे सत्र की सायं 3 से 4:30 तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को केंद्र में एक घंटे पहले एंट्री करनी होगी। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

- नारनौल में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
हरियाणा पुलिस सिपाही की परीक्षा के लिए नारनौल में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुछ स्कूलों में एक से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नारनौल में सीएल स्कूल हुडा सेक्टर-1 नारनौल, एमएलएस डीएवी स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड सुराना, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड नारनौल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी रोड पटीकरा नारनौल, भारतीय पब्लिक स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड नारनौल, ओएशिश इंटरनेशनल स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, रामा कृष्णा कालेज ऑफ फार्मेसी सिंघाना रोड गहली, राजकीय ब्वाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, राजकीय महिला कालेज बहरोड रोड नारनौल, राजकीय ब्वाय कालेज नारनौल, राजकीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन नजदीक मुख्य पोस्ट ऑफिस नारनौल, बीकेएन राजकीय पॉलिटेक्निक नारनौल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल व गुुरु द्रोणाचार्य स्कूल ढाणी किरारोद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें