फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कालरशिप के नाम पर महिला से ठगे 69 हजार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव कोरियावास की एक महिला ने सदर थाना पुलिस में स्कालरशिप के नाम अज्ञात द्वारा उससे हजारों रुपये की ठगी करने की शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने उसके मोबाइल पर 12 सितंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आया। महिला को बताया कि उसके स्कालरशिप के 5 हजार रुपये आए हैं। यह पैसा आपके खाते में भेजना है। इसलिए पहले 1149 रुपये फीस कटवाओ। इस तरह उसने उससे धोखाधड़ी करते हुए फोन-पे से हजारों रुपये डलवा लिये। महिला ने जब दी गई रकम मांगी तो आरोपी ने उसे बातों में उलझाकर और भी रकम ट्रांसफर करा ली। इस प्रकार उसने कुल 69711 रुपये धोखाधड़ी कर ले लिए। महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें