फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किसानों को सूक्ष्म सिंचाई विधि से अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मिकाडा विभाग की ओर से गांव नांगल सिरोही में कपास की फसल में सूक्ष्म सिंचाई अपनाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 किसानों को सूक्ष्म सिंचाई विधि से अवगत कराया। विभाग के उप निदेशक मोहिंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार सूक्ष्म सिंचाई पर 85 प्रतिशत अनुदान दे रही है। सूक्ष्म सिंचाई से कपास उत्पादन करने पर 50 प्रतिशत पानी की बचत के साथ-साथ खाद व दवाइयों की लागत भी न्यूनतम स्तर पर रहती है। सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ में अब तक किसानों को सूक्ष्म सिंचाई के बारे में जागरूक करने के लिए 40 से ज्यादा जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीओ विजेंद्र ने किसानों को गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म सिंचाई अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। जेई उत्तम सिंह ने टैंक पर मिलने वाले अनुदान व ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। पटवारी सुरेश कुमार ने सूक्ष्म सिंचाई पर मिलने वाली अनुदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें