फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गैस एजेंसी में ताला तोड़कर 5 लाख की नकदी चोरी

Wed, 24 Apr 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में एक गैस एजेंसी की दीवार तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में एजेंसी मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी नांगल चौधरी में एचपी की गैस एजेंसी है। गैस एजेंसी की सोमवार को छुट्टी होती है। उसका कर्मचारी एजेंसी में आया तो ताला टूटा हुआ था। इसके बाद कर्मचारी प्रदीप ने उसे सूचना दी। इस दौरान चोरों ने साइड गेट का ताला तोड़कर दो दिन का जमा कैश 508100 चोरी कर ले गया। पड़ोस के होटल में लगे सीसीटीवी का निरीक्षण किया तो चार बाइक सवार ताला तोड़कर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना 21 तारीख की रात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें