फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनुभवहीन चालक दौड़ा रहे किलोमीटर स्कीम की बसें

Wed, 24 Apr 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल हादसे के बाद राज्य सरकार ने निजी स्कूलों पर सख्त रूप अपना रखा है। वहीं हरियाणा सरकार परिवहन विभाग में किलोमीटर स्कीम की बसों पर लगाए जा रहे चालकों पर ध्यान रही दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि नारनौल डिपो में किलोमीटर स्कीम की बसों में अनुभवहीन चालकों द्वारा सवारियों व परिचालकों की जान जोखिम में डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इन किलोमीटर स्कीम की बसों पर कार्यरत चालकों का परिवहन विभाग के किसी भी अधिकारियों की कमेटी द्वारा न तो रोड टेस्ट लिया जा रहा है और न ही डग टेस्ट और जिग-जैग टेस्ट लिया जा रहा है। इसके कारण दुर्घटना घटित हो रही है। उन्होंने बताया कि इन अनुभवहीन चालकों के कारण कई परिचालक तो विकलांग भी हो गए है। इसलिए सरकार को किलोमीटर स्कीम की बसों की जगह रोडवेज बसों को परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल करना चाहिए ताकि आम जनता को परिवहन की बेहतरीन सुविधा व युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें