फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 35 स्कूलों 450 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग।

विज्ञापन
बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। बाल भवन नारनौल में बुधवार को जिला बाल कल्याण परिषद्, नारनौल की ओर से चल रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव में बुधवार को भी प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) व डिक्लेमेशन कॉन्टेक्स्ट (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें जिलेभर के 35 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों से सामान्य ज्ञान और समसामयिकी मामलों विषय पर प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की डिक्लेमेशन कॉन्टेक्स्ट (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चें आगे सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए महेंद्रगढ जिले की तरफ से भाग लेगें। विजेता डिवीजनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 27 अक्तूबर को गुरुग्राम में भाग लेंगे। सभी विजेताओं को 14 नवंबर को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान निर्णायक की भूमिका डॉ. पंकज गौड़, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज,, कविता यादव ने निभाई। मंच संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, सुरेंद्र कुमार लिपिक व मनोज कुमार मैनेजर ने किया। प्रतियोगिताओं के दौरान हवा सिंह व सुशीला देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें