फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना में लगे अंत्योदय मेले में 298 लाभार्थियों ने किए आवेदन

विज्ञापन
कनीना में लगाए गए अंत्योदय मेले में लगी लाभार्थियों की भीड़। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 298 लोगों ने विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन किए। मेले का शुभारंभ अटेली के विधायक सीताराम यादव ने किया।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अंत्योदय परिवारों की पहचान की गई है। इनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये सुनिश्चित करने के लिए अंत्योदय मेले का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा सरकार का मकसद है कि जो नागरिक विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जाए। सरकार इन्हें स्वरोजगार से जुड़ना चाहती है। इसी कड़ी में इनके इच्छा के अनुसार विभिन्न योजनाओं के लिए लोन भी दिए जा रहे हैं। सरकार का मकसद है कि अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार को अपनाएं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू किए गए इस मेले से निश्चित रूप से इन गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 21 विभागों की 100 से अधिक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है
इस मौके पर बीडीपीओ निशा तंवर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, मत्सय अधिकारी सोमदत्त शर्मा, जिला समाज कल्याण विभाग से कृष्ण सहायक, उद्यान विभाग से राजकुमार यादव, कनीना मंडल अध्यक्ष अतर सिंह, भोजावास मंडल अध्यक्ष थान सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सतवीर सेहलंग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण कौशिक, कंवर सेन वशिष्ठ, ओमप्रकाश निशानियां, नगर पालिका उपप्रधान अशोक ठेकेदार, बाबूलाल, पुर्वप्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, वेद बोहरा, राजीव शर्मा, मनोज यादव निगरानी कमेटी सदस्य, अनिल परदेसी गाहडा, विजय कुमार गाहडा व सतीश के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कनीना में अंत्योदय मेले का जायजा लेते विधायक सीताराम यादव। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें