फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेले के पहले दिन 250 नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं के लिए किए आवेदन

विज्ञापन
अंत्योदय मेले का अवलोकन करते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
उपायुक्त अजय कुमार ने सोमवार को राजकीय कॉलेज अटेली में चलने वाले 2 दिन के अंत्योदय मेले के पहले दिन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों से योजना के संबंध में फीडबैक लिया। मेले के पहले दिन 250 नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से गरीब लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिले के हर खंड में दो दिन यह मेला आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे आवेदन के दौरान इन गरीब लोगों के सभी प्रकार के कागजात तैयार करवाएं।
उपायुक्त ने बताया कि इस मेले में केवल अंत्योदय परिवारों को निमंत्रण दिया गया है। सभी खंड में ग्राम सचिव इनके घर जाकर इस योजना के बारे में बता रहे हैं। इसके बाद मेले में आने के बाद योजनाओं की जानकारी देने के लिए पांच डेस्क स्थापित किए गए हैं। इस मेले में 18 विभाग अपनी योजनाओं के लिए आवेदन करवा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सभी बैंकों के प्रतिनिधि भी मौके पर योजनाओं के मुताबिक आवेदन करवा रहे हैं। लगभग 2 सप्ताह बाद पात्र लाभार्थियों को ऋण के पत्र सौंप दिए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा व बीडीपीओ संदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
मेले में लोन के लिए आए लोगों ने पशुपालन में दिखाई अधिक रूचि
गांव उनींदा के रविंद्र कुमार ने बताया कि पशुओं के लोन के लिए आवेदन करने आया हूं। मुझे इस मेले के लिए मेरे घर पर जाकर कर्मचारियों ने बताया था। मैंने पशुओं के लोन के लिए आवेदन किया है। मुझे आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। अब मुझे जल्द ही पशुओं के लिए लोन मिल जाएगा। मैं सरकार की इस योजना से काफी खुश हूं।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मैं सरकार की योजनाओं से बहुत प्रसन्न हूं। सरकार इन योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके को ऊपर उठाने का एक अथक प्रयास कर रही है, जो सरकार का सराहनीय कदम है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि वह समय-समय पर इस तरह का आयोजन करती रहे, ताकि गरीब परिवारों का उत्थान किया जा सके।
-मेले में योजनाओं का लाभ लेने आए गांव नीरपुर के कैलाश चंद ने बताया कि मैं पशुओं के लोन के लिए आवेदन करने आया था। मौके पर ही मेरा आवेदन जमा कर लिया गया है। मुझे आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। मेले में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे खुद आवेदन करने आ रहे और फॉर्म भरवा रहे हैं। मैं सरकार की इस योजना से काफी खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें