फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली महाविद्यालय में एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया में 200 कैडेट्स ने लिया भाग

विज्ञापन
फिजिकल टेस्ट लेते एनसीसी अधिकारी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय अटेली के विद्यार्थियों की तृतीय रक्षा पंक्ति के रूप में एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया हुई। महाविद्यालय के लगभग 200 कैडेट्स ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। भर्ती के अंतर्गत फिजिकल टेस्ट इसमें ऊंचाई व 1600 मीटर दौड़, मेडिकल टेस्ट व लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन नीरज चौहान ने बताया कि महाविद्यालय में एनसीसी की एक कंपनी तैनात है। इसमें प्रतिवर्ष नए कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया की जाती है। भर्ती की समस्त प्रक्रिया 16वीं हरियाणा बटालियन नारनौल एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आदित्य नेगी के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एचएस भिंडर, सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार गौरीशंकर, हवलदार रमेश कुमार, हवलदार सुरेश कुमार, डॉक्टर सत्यजीत व अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें