हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से महिला पुलिस (दुर्गा शक्ति) की भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 19300 महिला अभ्यर्थी परीक्षा देंगी। परीक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाए गए सभी अधिकारियों को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। सभागार में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र अधीक्षक, नोडल अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारियों को परीक्षा की प्रक्रिया समझाई गई।
नगराधीश अमित कुमार ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 12 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए बनाए गए 69 केंद्रों मेें से महेंद्रगढ़ में 38 और नारनौल में 31 हैं। उन्होंने बताया कि नारनौल क्षेत्र के तहत आने वाले केंद्रों के लिए नारनौल एसडीएम मनोज कुमार व महेंद्रगढ़ क्षेत्र में आने वाले केंद्रों के लिए महेंद्रगढ़ एसडीएम दिनेश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उड़नदस्ता अधिकारियों व परीक्षा केंद्रों पर रिजर्व अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उड़नदस्ता अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का कार्य करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार व बोर्ड से कुलदीप के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि कुछ स्कूलों में कई-कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ में हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुलाना रोड महेंद्रगढ़, डीएवी पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुचोली रोड, सूरज पीजी डिग्री कॉलेज बुचोली रोड महेंद्रगढ़, शरबती सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोशाला रोड महेंद्रगढ़, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोशाला रोड माजरा खुर्द, कपिल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़, भारतीय पॉलिटेक्निक देवनगर रोड महेंद्रगढ़, भारतीय डिग्री कॉलेज देवनगर रोड महेंद्रगढ़, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवनगर रोड महेंद्रगढ़, राव जयराम डिग्री कॉलेज बुंदेबाजनगर अटेली रोड महेंद्रगढ़, श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक राव तुलाराम चौक महेंद्रगढ़, राव पह्लाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनाली रोड खातोद, संस्कार भारती डिग्री कॉलेज महिला पाली, गुरु कॉलेज ऑफ एजुकेशन खायरा, राव पह्लाद सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल बलाना महेंद्रगढ़, राजकीय ब्वॉय कॉलेज महेंद्रगढ़ व राजकीय कन्या कॉलेज महेंद्रगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।इसी प्रकार नारनौल क्षेत्र में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर, सीएल पब्लिक स्कूल हुडा सेक्टर-1 नारनौल, एमएलएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड नारनौल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी रोड पटीकरा नारनौल, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी रेवाड़ी रोड नारनौल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड नारनौल, भारतीय पब्लिक स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, ओएसआईएएस इंटरनेशनल स्कूल कुलताजपुर रोड नारनौल, रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिंघाना रोड गहली, राजकीय ब्वाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, राजकीय महिला कॉलेज बहरोड रोड नारनौल, राजकीय ब्वाय कॉलेज नारनौल, राजकीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन नजदीक पोस्ट ऑफिस नारनौल, बीकेएन राजकीय पॉलिटेक्निक नारनौल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल व गुुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी किरारोद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
अभ्यर्थियों को साढ़े 8 बजे परीक्षा केंद्रों पर करनी होगी रिपोर्टिंग
परीक्षा सुबह साढे़ दस से 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े 8 बजे परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग करनी होगी। साढ़े नौ बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर केवल अपना रोल नंबर व एक पहचान पत्र लेकर जाना होगा। ड्यूटी स्टॉफ व अभ्यर्थियों को मास्क पहनकर अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू
परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है। जिलाधीश अजय कुमार की ओर से पारित आदेशानुसार 12 दिसंबर को जिले में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इसके तहत आने वाले फोटो स्टेट की दुकानों को खोलने व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित होने पर भी पाबंदी रहेगी।