फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए 1908 लोगों ने दर्ज कर्रवाई शिकायत

विज्ञापन
नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
शहर में प्रॉपर्टी की पहचान के लिए बनाई गई आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद में प्रतिदिन लोगों की भीड़ लग रही है। अनुमानन 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी में खामियां पाई गई हैं। शहर में अब तक 1908 लोगों ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए शिकायत दर्ज करवाई है। इनमें 664 ने विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन तथा 1244 लोगों ने नगर परिषद पहुंचकर त्रुटियां ठीक करने के लिए दस्तावेज जमा करवाए हैं।
विज्ञापन

सर्वे कंपनी के आंकड़ों अनुसार शहर में 230318 लोगों को प्रॉपर्टी आईडी के नोटिस दिए गए हैं। मगर जिस प्रकार से अपनी त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए प्रतिदिन नगर परिषद लोग पहुंच रहे हैं उससे लग रहा है कि 70 प्रतिशत लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में खामियां है। प्रॉपर्टी आईडी में खामियों को लेकर गत दिनों शहर के जागरूक लोगों ने तत्कालीन उपायुक्त अजय कुमार व नगर परिषद प्रशासन एसडीएम मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने तथा दोबारा से सर्वे करवाने की गुहार लगाई थी। जिस पर प्रशासन ने प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करने के लिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
शहर में रिहायशी व खाली प्रॉपर्टी की पहचान के लिए सरकार द्वारा याशी कंपनी के माध्यम से पूरे प्रदेश में सर्वे करवाया जा रहा है। जिले में सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कंपनी कर्मचारियों द्वारा जिले में किए गए सर्वे के आधार पर तैयार किए गए प्रॉपर्टी आईडी के असेसमेंट नोटिस भी लगभग वितरित कर चुकी है, लेकिन इन असेसमेंट नोटिसों में लगभग 70 प्रतिशत खामियां सामने आई हैं। जिन्हें दुरुस्त करवाने के लिए शहरवासी प्रतिदिन नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि इनके लिए नगर परिषद द्वारा कमरा नंबर छह में कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर बनेंगे प्रॉपर्टी टैक्स बिल
प्रॉपर्टी का मुख्य उद्देश्य शहर की प्रॉपर्टी की पहचान करने के साथ-साथ इसके आधार पर शहरवासियों को प्रॉपर्टी बिल जारी करना है। नए वित्त वर्ष से प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर ही लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स भेजे जाएंगे। इसके लिए कंपनी द्वारा शहरवासियों की प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाए।
1908 लोगों ने आईडी ठीक करने के लिए दर्ज कराई शिकायत
नगर परिषद कर्मचारियों के अनुसार कंपनी द्वारा शहर में 20318 लोगों को प्रॉपर्टी आईडी के असेसमेंट नोटिस भेजे गए हैं। इनमें 1244 लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी में खामियों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद पहुंचकर आवेदन किया है। वहीं 664 लोगों ने त्रुटियों को ठीक करने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। इनमें
प्रॉपर्टी खरीदने में दिक्कत नहीं आएगी
प्रॉपर्टी सर्वे के डाटा की खामियां दूर होने से लोगों को अपनी प्रॉपर्टी को बेचने और खरीदने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। एनडीसी लेते समय कई लोगों के समक्ष प्रॉपर्टी एरिया का कम या ज्यादा होने की समस्या खड़ी हो जाती है। प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त होने के बाद ऐसी समस्या नहीं आएगी।
प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित त्रुटियों को ठीक करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में अलग से कमरा नंबर छह निर्धारित किया गया है। शहरवासी संबंधित दस्तावेज यहां जमा करवाकर अपनी आईडी को ठीक करवा सकते हैं। यह कार्य निशुल्क किया जा रहा है। सुमनलता, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें